फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पवन जैन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षाविद्, उद्यमी व समाजसेवी पवन जैन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पवन जैन के पुत्र स्वप्निल जैन को पगड़ी पहनाकर पगड़ी रस्म पूरी की गई। आगरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा हुई। संचालन पंडित विवेक जैन छिंदवाड़ा ने किया। सभा का शुभारंभ णमोकार मंत्रोच्चारण से हुआ और पूज्य गुरुदेवश्री का मांगलिक सुना गया।
विज्ञापन

अलवर, राजस्थान से जैन समाज के युवा मंगलार्थियों ने 12 भावनाओं का पाठ किया। पावना ग्रुप से जुड़े लोगों व जैन समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रमुखजनों ने पवन जैन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार व्यक्त किए। पावना ग्रुप के एमडी स्वप्निल जैन ने सभी को अपने पिता पवन जैन की तरह कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस क्षति को किसी भी रूप में पूरा नहीं किया जा सकता। तीर्थधाम मंगलायतन के पूर्व विद्यार्थियों ने कविता, वक्तव्य आदि से अपने भाव सुमन अर्पित किए, जिसका नेतृत्व मंगलार्थी अगम जैन (आईपीएस) व मंगलार्थी अनुभव जैन करेली ने किया।
इन्होंने विचार व्यक्त किए
सीए अतुल गुप्ता, परमात्मा प्रकाश भारिल्ल जयपुर, अजित जैन बड़ौदा, पं. विमलदादा झांझरी उज्जैन, बीना जैन देहरादून, ज्ञायक जैन बंगलुरु, अनुभव जैन करेली, अगम जैन (आईपीएस), पं. अशोक लुहाड़िया मंगलायतन, दीपक जैन दिल्ली, अजित जैन दिल्ली, डॉ. राजकुमार, डॉ. एकेएस राजपूत डीपीएस, ज्ञानेंद्र जैन, पंडित संजय शास्त्री कोटा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
एडीजी डीके मौर्य, आईजी पीयूष मोर्डिया, मेयर मोहम्मद फुरकान, शहर विधायक संजीव राजा, पूर्व विधायक राकेश सिंह, ज्योतिषाचार्य प्रकाश दादा मैनपुरी, डॉ. योगेश जैन अलीगंज, डॉ. गजेंद्र जैन भरतपुर, डॉ. अरुण बंड जयपुर, पं. संजय शास्त्री जेवर, हितेनभाई मुंबई, अक्षय भाई दोषी मुंबई, आईएस जैन मुंबई, अखिल बंसल जयपुर, अजित प्रसाद दिल्ली, आदीश जैन दिल्ली, प्रो. सुदीप जैन दिल्ली, पीके जैन रुड़की, विनोद देवड़िया शाहगढ़, अनुभव जैन जबलपुर, राकेश लोनी दिल्ली, ऋषभ शास्त्री दिल्ली, दिनेश जैन देहरादून, नवनीत जैन मेरठ, अंबुज जैन हस्तिनापुर, पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, आशा जैन, अनिल जैन, सुनील जैन, मुकेश जैन, प्रिया जैन, ध्रुव जैन, शिवानी जैन, शगुन जैन, रोहित जैन, आर्जव जैन, आर्णव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें