फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल: ढोल बजने से बढ़ी मरीजों की धड़कन, प्रोटोकॉल भूल उड़ाई नियमों की धज्जियां

Sun, 31 Aug 2025 04:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अस्पताल में पहले दो घंटे तक गाना-बजाना किया गया, जिससे पूरा अस्पताल गूंज उठा। स्पीकर की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा अस्पताल परिसर गूंज रहा था।
विज्ञापन
हार्ट - फोटो : adobe stock photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में 30 अगस्त को नर्सिंग स्टाफ की रिटायरमेंट पार्टी में जोर-जोर से ढोल-नगाड़े बजे। शोर-शराबे के चलते अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के दिल की धड़कन बढ़ गई। कुछ मरीजों के तीमारदारों ने इसकी शिकायत अस्पताल के अधिकारियों से भी की।

विज्ञापन


डीडीयू हॉस्पिटल के सभागार में 30 अगस्त को स्टाफ नर्स रेखा शर्मा की विदाई समारोह का आयोजन गया। इसके लिए अस्पताल और सभागार को गुब्बारे से सजाया गया। साथ ही सीएमएस कार्यालय के गलियारे में भोजन की भी व्यवस्था की गई। समारोह में चिकित्सकीय स्टाफ खुद ही अस्पताल के प्रोटोकॉल को भूलकर नियमों की धज्जियां उड़ाने लगा।

अस्पताल में पहले दो घंटे तक गाना-बजाना किया गया, जिससे पूरा अस्पताल गूंज उठा। स्पीकर की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा अस्पताल परिसर गूंज रहा था। सीएमएस डॉक्टर एमके माथुर का कहना है कि तकनीकी समस्या के कारण स्पीकर की आवाज तेज हो गई थी। ढोल-नगाड़े बजने की आवाज आई थी, जिसे बाद में कम करा दिया गया था। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि दोबारा ऐसा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें