फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं: सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, गुंजाइश की अभी और है संभावना

Thu, 23 Jan 2025 02:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जेएन मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर है। मेडिकल कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रॉमा सेंटर कानपुर तक नहीं है। इसमें 10 बेड का आईसीयू भी है।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में पिछले 18 वर्षों में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है, लेकिन अभी और गुंजाइश की संभावना है। 50 हजार की आबादी पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन गए हैं। आज शहर में 18 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। 

विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय 50 बेड आईसीयू सहित 300 बेड का अस्पताल बन गया है। एक 300 बेड का ट्रॉमा सेंटर बन रहा है। मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में 100 बेड का एमसीएच विंग बना है। अतरौली में 100 बेड का अस्पताल चल रहा है।

मेडिकल कॉलेज में आधुनिक सुविधाएं
 जेएन मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर है। मेडिकल कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रॉमा सेंटर कानपुर तक नहीं है। इसमें 10 बेड का आईसीयू भी है। यहां के कार्डियोलॉजी सेंटर में दूर-दूर के मरीज ऑपरेशन व उपचार के लिए आ रहे हैं। सभी तरह की सर्जरी होती हैं।
विज्ञापन


जन्म के समय से हृदयरोग से ग्रसित बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी होती है। एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी, पेस मेकर सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। न्यूरो सर्जरी विभाग में एसीएच और कार्डियोलॉजी में डीएम का पाठ्यक्रम शुरू हो गया है। एमआरआई, सिटी स्कैन, डायलिसिस, कैंसर, पीडियाट्रिक सर्जरी, एंडोस्कोपी की सुविधाएं हैं।

अलीगढ़  में स्वास्थ्य सेवाएं

  • 247 पंजीकृत नर्सिंगहोम, हॉस्पिटल व क्लीनिक 
  • 1 जेएन मेडिकल कॉलेज दे रहा है लगातार सेवाएं
  • 3 जिला स्तरीय संयुक्त चिकित्सालय भी हैं संचालित
  • 60 सीएचसी/पीएचसी सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्र भी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें