फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः संविदा कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की हड़ताल से जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लगी है। सबसे अधिक प्रभाव कोविड टीकाकरण पर पड़ा है। जनपद में करीब 10 हजार लोगों को ही टीका लग पाया है। हड़ताल जारी रहने पर सैंपलिंग का कार्य भी प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में अधिकतर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संविदा के चिकित्सक एवं स्टाफ तैनात है। अधिकतर डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ सीएमओ आफिस में आयोजित धरना में शामिल हो रहे हैं। सेंटर पर मरीजों को ओपीडी एवं अन्य सुविधाएं प्रभावित हो रही है। हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र की सेवाएं भी प्रभावित हो रही है।
संविदा कर्मियों को सपा नेता ने दिया समर्थन
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ को सपा युवजन सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सलमान शाहिद ने समर्थन दिया है।
सलमान शाहिद बृहस्पतिवार को सीएमओ आफिस में चल रहे धरना में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों की मांग उचित है। कोरोना काल में इनका सराहनीय कार्य रहा है। कर्मचारी अपने जीवन को दाव पर लगाकर जिंदगियां बचा रहे थे। गर्मी, सर्दी एवं बारिश में गांव गली में घूमकर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि सपा संविदा कर्मियों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक में लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें