घंटाघर पार्क से वर्ल्ड साइकिल डे पर पैडल ग्रीन साइकिल रैली निकालते नगर आयुक्त गौरांग राठी व अन्य?
- फोटो : CITY OFFICE
विश्व साइकिल दिवस पर सुबह - सुबह लोगों ने साइकिल चलाकर सेहत बनाने का मंत्र दिया। शहर में नगर आयुक्त से लेकर डॉक्टर, शिक्षक, समाजसेवी और छात्र-छात्राओं ने साइकिल चलाई। ऐसा करके पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य को लेकर संदेश भी दिया गया।
नगर आयुक्त गौरांग राठी के नेतृत्व में अलीगढ़ नगर निगम, अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और एएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग, ड्रामा क्लब और सामाजिक संगठन आगाज रे ऑफ होप के छात्र-छात्राओं के साथ ’पैडल ग्रीन साइकिल रैली’ इंडिया साइकिल फॉर चेंज तथा फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य घंटाघर पार्क से शमशाद मार्केट चौराहे तक निकाली गई। रैली का आगाज नगर आयुक्त ने साइकिल चलाकर किया। उन्होंने कहा कि ईंधन की गाड़ियों का प्रयोग कम करें।
नोहटी स्थित सुंदरलाल इंटर कॉलेज में जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र तन्वी के निर्देश पर साइकिल चलाई गई। शुभारंभ चेयरमैन सुंदर लाल व यतेंद्र शर्मा ने किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने साइकिल चलाई। साइकिल चलाने वालों में अध्यक्ष डॉ. जयंत शर्मा, साइकिल क्लब के अध्यक्ष डॉ. सुवेक वार्ष्णेय, डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय, डॉ. जीके सिंह, डॉ. लवनीश मोहन अग्रवाल, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. निखिल शर्मा, डॉ. प्रशांत शुक्ला, डॉ. विजय पाल, डॉ. आलोक कुलश्रेष्ठ, डॉ. नागेश वार्ष्णेय शामिल हैं। 8 वीं यूपी बटालियन एनसीसी कमांडिंग अफसर कर्नल आर के सांगवान के निर्देशन में कैप्टन ए के सिंह की अगुवाई में साइकिल चलाई। डीएस कॉलेज के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुनीता गुप्ता के निर्देशन में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने साइकिल चलाई।