फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पारा चढ़ने के साथ बिगड़ रही सेहत, सड़कों पर सन्नाटा

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज रोड पर धूप के चलते पसरा सन्नाटा । - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले दो दिनों में यह 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक सड़कें सूनी रहीं। लगातार बढ़ती गर्मी का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में सिर दर्द, उल्टी, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


दोपहर के समय धूप का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। धूप से बचने के लिए लोग छाता, गमछा और चश्मे का सहारा ले रहे हैं। जिन लोगों को बाजार में आना-जाना है, वह सुबह और शाम को ही घर से निकलना पसंद कर रहे हैं। 22 अप्रैल को अधिकतम 43 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस होगा। इसी तरह 23 अप्रैल को अधिकतम 43 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस, 24 अप्रैल को अधिकतम 44 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस, 25 अप्रैल को अधिकतम 43 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस और 26 अप्रैल को अधिकतम 43 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस होगा। इस संबंध में एएमयू के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी का कहना है कि गर्मी का पारा ऊपर चढ़ेगा।

डीडीयू में बना कोल्ड रूम
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में बढ़ती गर्मी के चलते कोल्ड वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में 10 बेड हैं। सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने बताया कि जहां एसी की जरूरत है, वहां एसी लगाई जाएगी। कूलर दुरुस्त करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें