फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ओगीपुर में दो घरों से नकदी व आभूषण चोरी

Wed, 22 Apr 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली के गांव ओगीपुर में सोमवार की आधी रात को चोरों ने दो ग्रामीणों के घरों में घुसकर कमरों के ताले तोड़कर नगदी व आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की घटनाओं का तब पता चला जब परिजन मंगलवार को सुबह सोकर जागे तो कमरों व अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार, ओगीपुर निवासी रामवीर सिंह का परिवार रात को खाना खाकर छत पर सोनेे के लिए चला गया। मंगलवार की सुबह जागकर नीचे आए तो कमरे और अलमारी के ताले टूटे देख होश उड़ गए। चोर अलमारी में रखे 16 हजार रुपये व सोने की चेन को चोरी करके ले गए।


इसके अलावा गांव के ही सुनील कुमार उर्फ बबलू के यहां पर भी चोर दरवाजे व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे आठ हजार रुपये, सोने की अगूंठी, चेन, कुंडल, झुमकी व चांदी की पाजेब को चुरा कर ले गए। यहां पर भी परिजन छत पर सोए हुए थे। पीड़ितों की सूचना पर चंडौस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें