फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः डेंगू से स्वास्थ्य विभाग के लैब टेक्नीशियन की मौत, 24 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली में तैनात लैब टेक्नीशियन राजीव व्यास (50 वर्ष) का उपचार के दौरान दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। राजीव पांच दिन पहले डेंगू की चपेट में आए थे। मूलरूप से बदायूं निवासी राजीव व्यास कई वर्षों से सीएचसी अतरौली में तैनात थे। कोरोना काल में उनकी उल्लेखनीय भूमिका रही। जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की। करीब पांच दिन पहले बुखार होने पर किट से उनकी जांच की गई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। उसके बाद उनको वरुण ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वह किडनी एवं कुछ अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन

ज्यादा तबियत खराब होने पर राजीव को दिल्ली स्थित एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स में उपचार के दौरान बुधवार को मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि मृतक का एलाइजा टेस्ट हुआ है या नहीं। सीएचसी अतरौली के कर्मचारियों का कहना है कि एलाइजा टेस्ट के लिए नमूना मलखान सिंह जिला अस्पताल में भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग एलाइजा टेस्ट के बाद ही डेंगू मरीजों की पुष्टि करता है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि राजीव व्यास योग्य कर्मचारी थे। 2018 में बदायूं में दिमागी बुखार का मामला सामने आने पर उन्हें वहां भेजा गया था। मलखान सिंह जिला अस्पताल की लैब में बुधवार को 186 एलाइजा जांच में 24 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे 9-9 मरीज से पीड़ित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें