फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health ATM: मलखान सिंह जिला और महिला अस्पताल में लगे हेल्थ एटीम, तीन से पांच मिनट में होंगी ये 50 जांच

Thu, 09 Feb 2023 04:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हेल्थ एटीएम से तीन से पांच मिनट में 50 से अधिक पैरामीटर्स, विजन, प्रोटीन, यूरिन, टैम्परेचर, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी, ब्लड ऑक्सीजन बहुत ही कम कीमत पर जांचे हो सकेंगी।   
विज्ञापन
हेल्थ एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब शहर में विभिन्न जांच के लिए प्राइवेट लैब पर ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला चिकित्सालय एवं मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में हैल्थ एटीएम शुरू हो गए हैं। हेल्थ एटीम से तीन से पांच मिनट में 50 प्रकार की जांच बहुत सस्ते में की हो जाएंगी। दोनों हेल्थ एटीम वंडर सीमेंट एवं हिन्दुस्तान एंटीबायोटिक के सहयोग से स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन




कमिश्नर नवदीप रिणवा ने मलखान सिंह जिला चिकित्सालय एवं मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में स्थापित हैल्थ एटीएम का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि हेल्थ एटीएम वर्तमान समय में एक नई क्रांति की तरह है। सभी सीएचसी-पीएचसी पर हैल्थ एटीएम लगाये जाएं ताकि विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचों के लिये जनता निजी अस्पतालों पर निर्भर न रहे। कमिश्नर ने चिकित्सालयों में भ्रमण कर मरीजों व तीमारदारों से हालचाल भी जाना। इस दौरान सीएमएस डॉ ईश्वर देवी बत्रा, डॉ रेनू शर्मा, डॉ अभिनव, डॉ प्रीतम, डॉ रजत चौधरी, डॉ उपासना, डॉ मनोज, डॉ चंचल, डॉ सन्दीप भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएमओ डा0 नीरज त्यागी ने कहा कि सीएसआर फण्ड से लगभग 08 लाख रूपये की धनराशि से स्थापित हैल्थ एटीएम गरीबों एवं जरूरतमंदों के काम आ सकेगा। हेल्थ एटीएम से तीन से पांच मिनट में 50 से अधिक पैरामीटर्स, विजन, प्रोटीन, यूरिन, टैम्परेचर, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी, ब्लड ऑक्सीजन बहुत ही कम कीमत पर जांचे हो सकेंगी।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें