विधानसभा अतरौली के गांव बड़ेसरा, बिजौली, हरदोई बाढ़ौल में सोमवार को राहुल गांधी ‘संदेश यात्रा’ पहुंची, जहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने कहा कि सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी गरीब, जनता से तेल का कोटा छीन कर उद्योगपतियों को मालामाल करने की कोशिश न करें।
गरीब जनता का कोटे से मिलने वाला मिट्टी के तेल का कोटा 36 फीसदी घटकर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता की दुहाई देने वाले प्रधानमंत्री अब मात्र देश के 15 उद्योगपतियों के हो चुके हैं, यही कारण है कि उन्होंने देश के सरकारी पैसे से उद्योगपतियों का कर्जा माफ से मुनाफा पहुंचाया है। जबकि किसान परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है।
पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की राजनैतिक चालों को जनता समझने की कोशिश करे, क्योंकि प्रदेश में चुनावों को जीतने के लिए देश में सर्जिकल स्ट्राइक में जवानों की कुर्बानी को बहादुरी बता रहे हैं।
इस दौरान टिकट के दावेदार अश्वनी शर्मा, गौरंगदेव चौहान, आशु यादव आदि रहे। विक्की राजपूत, गुड्डू खान, मुरारी लाल वाल्मीकि, इंद्रपाल सिंह बड़ेसरा, मनोज प्रधान बड़ेसरा, लोकेश चौधरी, पूर्व प्रधान महेश आदि मौजूद रहे।