बिना नंबर की बाइक सड़क पर खड़ी कर झाड़ियों में इश्क फरमाना प्रेमी युगल को भारी पड़ गया। सड़क पर अपाचे बाइक देख उधर से गुजर रहे सीओ व इंस्पेक्टर रुक गये।
बाइक मालिक की खोज पुलिस कर रही थी तभी एक युवक झाड़ियों में झांकते हुए नजर आया। सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। उसने बताया कि बाइक उसकी नहीं है। बाइक में आया प्रेमी युगल झाड़ियों में इश्क फरमा रहा है। पुलिस तीनों को पकड़ कोतवाली ले गई।
बताते हैं कि सीओ ओमप्रकाश सिंह व इंस्पेक्टर राजवीर सिंह सोमवार को बैंकों की चेकिंग पर निकले थे। वह अंडला की तरफ जा रहे थे। नया बांस नहर के किनारे बिना नंबर की पीले रंग की अपाचे बाइक सड़क पर खड़ी नजर आई।
सीओ, इंस्पेक्टर वहीं रुक गए। झाड़ियों में झांक रहे युवक को पकड़ा गया तो उसने प्रेमी युगल की जानकारी दी। बताया कि प्रेमी युगल को झाड़ियाें में जाते देख उत्सुकता के चलते रुक गया था। तब तक आवाजें सुनकर प्रेमी युगल भी झाड़ियों से निकल आए।
इंस्पेक्टर ने थाने में परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया। युवक पर जांच कर कार्रवाई की बात कही।