फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: किशोरी को फुसला ले गया, बाद में चोरी का आरोप लगा पीटा, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 30 Jun 2025 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पिता का आरोप है कि मथुरा के राया का एक युवक घर के पास आया और मेरी 17 वर्षीय पुत्री को फुसलाकर घर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसका किशोरी ने विरोध किया। इसी दौरान युवक के परिजन आ गए तो उसने किशोरी पर चोरी करने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को एक युवक फुसला कर राया मथुरा ले गया, जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, बाद में परिजनों ने किशोरी को पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव की एक महिला द्वारा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत शुक्रवार को करीब सुबह साढ़े 10 बजे जनपद मथुरा के राया का एक युवक घर के पास आया और मेरी 17 वर्षीय पुत्री को फुसलाकर घर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसका किशोरी ने विरोध किया। इसी दौरान युवक के परिजन आ गए तो उसने किशोरी पर चोरी करने का आरोप लगा दिया।

इस पर युवक, उसके माता-पिता, बहन, भाभी सहित अन्य लोगों ने किशोरी को बुरी तरह से पीट दिया, जिससे वह गंबीर रूप से घायल हो गई। पीडि़ता ने देरात्रि करीब दो बजे घर आकर अपनी मां को आपबीती बतायी। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया महिला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर युवक और पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांचकर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें