फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार दो और प्रधानमंत्री आवास लो 

Tue, 11 Dec 2018 01:01 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
home insurance
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में भले ही कितनी भी पारदर्शिता एवं सावधानी बरती जा रही हो, लेकिन इस योजना को दलालाें की नजर फिर भी लग गई है। यह लोग भोले भाले गरीबाें की अज्ञानता एवं सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से निजात दिलाने के नाम पर जमकर लूट खसोट मचा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने आया। जब एक महिला ने डीएम को दो मोबाइल नंबर देते हुए शिकायत की कि इन नंबरों से मेरे पास फोन आया है कि दस हजार दो और मकान ले लो। डीएम ने पीओ डूडा को जांच के आदेश दिये हैं। 

नगर तिकोना निवासी गायत्री पत्नी लक्ष्मण ने बताया कि उसे निर्मला सक्सेना एवं आलोक सक्सेना उसे प्रधानमंत्री आवास, कांशीराम आवास अथवा किसी भी तरह का फ्लैट मात्र दस हजार रुपये में दिलाने के पंजीकरण के नाम पर 1500 रुपये पहले ही वसूल चुके थे। सोमवार को उन्होंने फोन पर दस हजार रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि आज ही पैसा देने पर तुम्हें प्रधानमंत्री आवास अथवा कांशीराम आवास की चाभी दे दी जाएगी। देर करने पर उससे वंचित हो जाओगी।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव एवं पीओ डूडा प्रभात मिश्रा को दोनों मोबाइल नंबरों की जांच कराने को कहा। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि जांच जल्द से जल्द पूरी कर पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें