फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खरगू में एक महिला की रविवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर ससुराली जन मौके से फरार हो गई थे। इस मामले में महिला के पिता ने पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा मुरसान कोतवाली में दर्ज कराया है।
मुन्ना पुत्र रामसिंह निवासी नहेरा जलेसर रोड टेडी बगिया थाना खंदौली आगरा ने पुलिस को बताया कि करीब पांच वर्ष पहले उसकी पुत्री प्रियंका (24) की शादी सुशील पुत्र चोब सिंह निवासी खरगू मुरसान के साथ हुई थी। उसी दौरान उसकी दूसरी पुत्री नीरज की शादी सुशील के भाई के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला का पति सुशील व ससुर चोब सिंह अन्य दहेज की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर यह लोग आए दिन मारपीट करते थे। रविवार की रात को सुशील और चोब सिंह ने प्रियंका की हत्या कर दी है। मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि महिला के पिता की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें