फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : धारदार हथियार से युवक का गला रेत नहर में फेंका, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

गंगा स्नान कर लौट रहे एक युवक का उसके साथियों ने गला रेतकर नहर में फेंक दिया। सुबह दौड़ लगाने गए युवकों ने रोने की आवाज सुनकर देखा तो गांव आकर इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने युवक को सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामला आपसी लड़ाई का लग रहा है। परिजन कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए उसे वापस ले गए।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर निवासी नरेंद्र सिंह का पुत्र मोहित गंगा स्नान करने के लिए अपने गांव के ही कुछ लोगों के साथ कछला गंगाघाट पर गया था। मोहित ने बताया कि वह अपने गांव के युवकों के साथ गंगा स्नान करने के बाद वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में साथियों ने जान से मारने के उद्देश्य से धारदार हथियार से गला रेतकर जाऊ नहर में फेंक दिया। उन्होंने मोबाइल व रुपये भी छीन लिए। इस संबंध में कोतवाली के कार्यवाहक थानाध्यक्ष हरीशचंद्र ने बताया कि युवक वाहनपुर का रहने वाला था। उसके भाई से झगड़ा होने के दौरान गंगा स्नान से आते समय नहर पर छोड़कर भाग गए थे। घायल युवक के परिजनों ने भाई-भाई का झगड़ा होने की बात कहते हुए कोई कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें