फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सिकंदराराऊ में बवाल करने वाले भुगतेंगे गंभीर परिणाम: डीएम-एसपी

विज्ञापन
कोतवाली सिकंदराराऊ में वार्ता करते डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मी? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
‘बवाल करने वाले भुगतेंगे गंभीर परिणाम’
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। कोतवाली पर शनिवार को सुबह से आकर डटे डीएम पीके लक्षकार, एसपी एसएस मीणा ने में दो टूक कह दिया कि बवाल करने वाले हर हाल में जल्द ही जेल जाने शुरू हो जाएंगे। इसके लिये वृहद रूप से काम चल रहा है। वीडियो क्लिपिंग और फोटो से उपद्रवियों की पहचान कर उनकी सूची बनाई जा रही है। बवाल करने वालों को पता चल जाएगा कि परिणाम कितने गंभीर होंगे।
दोनों अधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस लोगों को पूरा सहयोग दे रही थी। मांग मान ली गई कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी जामा मस्जिद पर पहुंचकर ज्ञापन भी ले लेंगे और जहां उसे भेजने की मांग होगी, उसे वहां भेज दिया जाएगा। उपद्रवी सोच रहे थे पुलिस पर हावी होकर मनमर्जी से बवाल करेंगे, लेकिन पुलिस ने सख्ती से पेश आकर दिखा दिया कि किसी भी तरह उत्पात करने वालों को खदेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में शामिल लोगों ने उपद्रव करने की चेष्टा तो कर ली। अब बारी पुलिस की है। इस उपद्रव के पीछे कौन से तत्व थे, किसने योजना बनाई, सब पता लग रहा है। अधिकारियों ने नगर की जनता से अपील की कि वे कोई भी सूचना हो तत्काल पुलिस-प्रशासन को बिना हिचक के बतायें, ताकि समय से कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें