न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
एक झोलाछाप चिकित्सक को एक अनजान महिला से फोन पर आपत्तिजनक बातें करना महंगा पड़ गया। महिला की शिकायत पर यह व्यक्ति हवालात पहुंच गया।
बता दें कि एक व्यक्ति घर-घर जाकर लोगों का उपचार करता है। शुक्रवार को उसके एक दोस्त ने उसे एक महिला का नंबर बात करने के लिए दिया था। महिला का नंबर मिलने के बाद चिकित्सक महिला से आपत्तिजनक बातें करने लगा। इस दौरान महिला ने मुलाकात की बात कहकर चिकित्सक को अपनी बातों में उलझा लिया और मुरसान कोतवाली के निकट बुला लिया। महिला परिजन के साथ मुरसान कोतवाली के निकट आ गई।
आमना-सामना होने पर दोनों में गाली-गलौज और हाथापाई होने लगी। इस दौरान मौके पर पुलिस आ गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चिकित्सक को हवालात में बिठा दिया। पुलिस ने महिला का नंबर देने वाले चिकित्सक के साथी को भी थाने बुला लिया। काफी देर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। संवाद