फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सीमा के सामने अब शशि चौधरी होंगी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए विपक्ष की उम्मीदवार

Wed, 23 Jun 2021 04:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अब जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सीमा उपाध्याय का मुकाबला प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू की पत्नी शशि चौधरी से होगा l पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को भाजपा पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है l
विज्ञापन
शशि चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा और राष्ट्रीय लोक दल ने संयुक्त रुप से शशि चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है l यह जानकारी सपा और राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में दी l इन नेताओं ने दावा किया कि बहुमत उनके पास है और शशि चौधरी चुनाव मैं जीत हासिल करेंगी l
विज्ञापन


इन लोगोंं ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है l उल्लेखनीय है कि अब जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सीमा उपाध्याय का मुकाबला प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू की पत्नी शशि चौधरी से होगा l पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को भाजपा पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें