दिसंबर माह के अंत में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से आमजन जीवन ठहर सा गया है। सर्द हवाओं व गलन बढ़ गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग गरम कपड़े, अलाव का सहारा ले रहे हैं। पारा लुढ़क कर चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
शीतलहर के प्रकोप देखते हुए जिला प्रशासन ने आज यानी बृहस्पतिवार 26 दिसंबर से लेकर शनिवार यानी 28 दिसंबर तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेजों में तीन दिन के अवकाश की घोषणा की है।
पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी के साथ मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। ठंडी हवाओं व सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार की सुबह से शाम तक सर्द हवाओं का सिलसिला जारी रहा। हालांकि दोपहर को सूरज निकला, लेकिन धूप हल्की होने के कारण सर्दी से आमजन को राहत नही मिली।
लोगों के शरीर में सर्द हवाएं नश्तर की तरह चुब रही हैं। आमजन से लेकर सर्दी पशु पक्षी तक बेहाल हैं। शाम को सूर्यस्त के बाद फिर से गलन बढ़ गई। सर्दी से बचने के लिए अलाव, हीटर ब्लोअर का सहारा लेते रहे।
सर्दी से बचाने के लिए सामाजिक संस्थाएं अलाव जलवाने के साथ कंबल वितरण भी कर रही हैं। पालिका प्रशासन द्वारा रोडवेज बस स्टैंड, नगर पालिका परिषद आदि स्थानों पर बेसहाराओं को बचाने के लिए रैन बसेरे भी बनाए हैं। ताकि रात्रि में लोग उनमें आराम कर सकें।
इधर, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है।