फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानूनः हनुमान चालीसा पाठ को लेकर मुकदमा दर्ज करने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित राकेश शर्मा पर धारा 144 के तहत एफ आईआर दर्ज होने पर जिला प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया गया। साथ ही रिपोर्ट वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में युवा ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित सौरव शर्मा ने कहा कि 24 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शांति पूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिसमें किसी भी संगठन के पदाधिकारी व सदस्य द्वारा कोई भी अशांति फैलाने जैसा कार्य नहीं किया गया। इसके बाद भी अलग अलग संगठनों के पदाधिकारियों पर धारा 144 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। महानगर अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने कहा कि संगठन नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करता है जिसको लेकर कहीं भी कोई भ्रम की स्थिति नहीं है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रशासन से निवेदन किया है कि सभी संगठनों के पदाधिकारियों से मुकदमे वापस लिए जाएं नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में पंडित राकेश शर्मा, अनुराग गौतम, अनु आजाद नारायण सारस्वत, हरिओम गौड, डॉ. दिनेश शर्मा, राजीव गौतम, अंकित शर्मा, आशीष शर्मा, लक्ष्मी, लक्ष्मी शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें