फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कबाड़ की तरह पड़े फर्नीचर को देख एमओआईसी को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी के कर्मियों में खलबली मची रही। इस दौरान अस्पताल परिसर में रखे उपकेंद्रों के फर्नीचर को देखकर उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने मुरसान सीएचसी के प्रभारी डॉ. वरुण चौधरी को काफी फटकार लगाई और उसे ठीक ढंग से रखने व प्रयोग करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि यह फर्नीचर उपकेंद्रों के लिये कई महीने पहले सीएचसी पर आया था, लेकिन यहां यह कबाड़ की तरह पड़ा हुआ है। इस दौरान सीएमओ ने बताया कि कोविड की स्थिति में कुछ कार्यक्रम पिछड़ रहे थे। उसे जांचने के लिए आए थे। टीकाकरण कक्ष चेक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें कुछ कमी निकली हैं। उसे ठीक कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में कोविड की टीमें भी काम कर रही हैं। कोविड के मामले में जो खामियां निकली हैं, उन्हें सही कराया जा रहा है। फर्नीचर का स्टॉक जो परिसर में पड़ा हुआ है। उसे जल्द सुधारने के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें