कस्बा मुरसान में सब्जी मंडी रेलवे फाटक के निकट शनिवार को एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की कोशिश की है। इस दौरान युवक को आसपास के लोगों ने रोक लिया।
लोगों ने बताया कि इगलास क्षेत्र के गांव तोछीगढ के रहने वाले विकास की दिमागी हालत सही नहीं है। वह शनिवार को मुरसान आ गया और ट्रेन से कटकर आत्महत्या की कोशिश करने लगा। जिसे लोगों ने पकड़ लिया। बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। संवाद