फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: फिर से बिटिया के घर पहुंची सीबीआई टीम, पांच घंटे तक चली पूछताछ

Sat, 17 Oct 2020 07:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
सीबीआई टीम पहुंची बिटिया के घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस के चंदपा कोतवाली इलाके के एक गांव में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई की टीम लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है, मामले से जुड़े अहम सबूत जुटा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीबीआई के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर गांव के एक युवक ने अपने बयान दर्ज कराए। वह अपने भाई के साथ वहां पहुंचा था। वहीं, आज सीबीआई की टीम एक बार फिर से गांव पहुंची और बिटिया के घर पर गई। सीबीआई ने बिटिया के परिजनों से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की और उसके बाद बिटिया के कपड़ों को भी वहां से ली गई है। इसके अलावा बिटिया का मेडिकल करने वाले चिकित्सक से भी पूछताछ की गई है।

शुक्रवार को जो युवक सीबीआई के कैंप कार्यालय पहुंचा था, उसने पहले खुद को घटना का चश्मदीद गवाह बताया। उसका कहना था कि यह घटना उसके खेत पर ही हुई है। जब घटना हुई तो उस समय पीड़िता की मां व भाई वहां मौजूद थे। सीबीआई की टीम अब तक दो बार बिटिया के गांव होकर आ चुकी है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचकर भी रिकॉर्ड खंगाल चुकी है। कई अन्य लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस से भी दस्तावेज हासिल कर चुकी है। अब सीबीआई अपने शिविर कार्यालय में इस केस से जुड़े लोगों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। इस क्रम में सीबीआई ने गांव के ही एक युवक विक्रम उर्फ छोटू से पूछताछ की।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें