फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Rape Case: सांसद के बाद भाजपा विधायक भी जेल पहुंचे, यहीं बंद हैं हाथरस कांड के आरोपी

Mon, 05 Oct 2020 11:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस के भाजपा सांसद राजवीर दिलेर के बाद बरौली के भाजपा विधायक ठा. दलवीर सिंह सोमवार को जेल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ हाथरस के हसायन ब्लाक प्रमुख पति भी थे। हालांकि 45 मिनट रुककर वे बाहर आ गए। उन्होंने बताया कि वे एक बुजुर्ग बंदी की पैरोल के सिलसिले में गए थे।
विज्ञापन


ठा. दलवीर सिंह दोपहर में जेल पहुंचे। उनके साथ कुछ कार्यकर्ता व हसायन ब्लाक प्रमुख पति सुमंत किशोर सिंह भी थे।इस दौरान चर्चा हाथरस कांड के आरोपियों से मुलाकात की रही। 

इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बंदी की पैरोल के सिलसिले में गए थे। इसी तरह कारागार अधीक्षक
आलोक सिंह ने बताया कि गंगा सिंह नाम के बुजुर्ग बीमार बंदी की पैरोल के सिलसिले में विधायक उनके अधिवक्ता संग आए थे। उस बंदी से मुलाकात कर चले गए। अन्य किसी से मुलाकात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें