फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस जेल में बंद हैं हाथरस कांड के आरोपी, वहां पहुंचे भाजपा सांसद, आखिर किससे हुई मुलाकात?

Mon, 05 Oct 2020 02:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
राजवीर सिंह दिलेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाथरस कांड को लेकर विवादों में आए हाथरस के भाजपा सांसद राजवीर दिलेर रविवार दोपहर जिला कारागार में गए और कुछ देर जेलर के कमरे में बैठने के बाद लौट गए। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि वे किससे मिलने गए थे या किससे मिलकर आए। मगर, उन्होंने जेल के अंदर जाने की बात सिरे से नकार दी है।

विज्ञापन


हाथरस कांड में उन पर आरोपी पक्ष की ओर से तमाम आरोप लग रहे हैं। इन आरोपों के बाद हाथरस व अलीगढ़ जिले में उनके पुतले फुंकने भी शुरू हो गए हैं। माना जा रहा है कि इसी विरोध के क्रम में वे हाथरस के चेयरमैन संग जेल में गए होंगे। 

कारागार प्रशासन की ओर से इस विषय में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि वे किससे मिले थे। हां, इतना जरूर बताया गया है कि किसी निजी काम से सांसद जेल के जेलर कार्यालय तक आए थे। 
विज्ञापन


इस विषय में जब सांसद राजवीर दिलेर से बात हुई तो उन्होंने बताया कि वे कहीं से निकलकर जा रहे थे। तभी जेल गेट पर एक परिचित मिल गए। जिनसे बातचीत कर चले आए। किसी से जेल में मिलने नहीं गए थे।

अब एसआईटी ने अलीगढ़ में डाला डेरा, मेडिकल पहुंची 
हाथरस कांड की जांच कर रही एसआईटी ने रविवार शाम से अलीगढ़ में डेरा डाल दिया है। देर शाम टीम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जांच के संबंध में जानकारियां जुटाईं। हालांकि एसआईटी स्तर से अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा है। 

दोपहर में बेटी के परिवार से मिलकर निकलते समय इतना ही कहा था कि पिता के बयान दर्ज किए हैं। जल्द रिपोर्ट शासन को दे दी जाएगी। यहां से जाने के बाद जांच टीम सीधे अलीगढ़ पहुंची। जहां दोपहर बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में गई। 

वहां बेटी 14 से 28 सितंबर तक भरती रही थी। इस दौरान मेडिकल परीक्षण आदि को लेकर जानकारियां कीं। जानकारी मिली है कि सोमवार को जांच टीम जेल में उन चारों आरोपियों के भी बयान ले सकती है जो इस कांड में जेल भेजे गए हैं। एसआईटी ने मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें