फोटो 1: महिला की मौत के बाद मौके पर परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा में दुलारी रेलवे फाटक पर एक वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। शैलू पौनियां निवासी नई बस्ती मुरसान का कहना है कि उनकी दादी रूप कौर उम्र 93 वर्ष बृहस्पतिवार की दोपहर को मुरसान बैंक में काम से गई थीं।
वह काम करने के बाद हाथरस रोड की तरफ जा रही थीं। तभी एक मालगाड़ी हाथरस से मथुरा की ओर जा रही थी। दुलारी रेलवे फाटक बंद था, लेकिन वृद्धा जल्दबाजी में वहां से निकल रही थीं। इस बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद