हाथरस के चंदपा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के गांव को आज मीडिया के लिए खोल दिया गया है। बीते कुछ दिनों से पूरे गांव में बैरिकेडिंग थी और मीडिया का प्रवेश भी वर्जित कर दिया गया था। हालांकि विवाद को बढ़ता देख प्रशासन ने मीडिया को प्रवेश की अनुमति दे दी है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी आज पीड़िता के गांव पहुंचे। दोनों ने मृतका के परिवार से उनके घर के अंदर जाकर बातचीत की। इस दौरान प्रियंका ने पीड़िता की मां को गले लगा कर ढांढस बढ़ाया। राहुल और प्रियंका से मिलकर पीड़िता का परिवार काफी भावुक हुआ और पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार तरीके से दोनों को बताया। दोनों ने पीड़िता के परिवार के साथ बंद कमरे में बातचीत की। बातचीत करीब एक घंटे तक चली।
वहीं इस पूरे मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। सीएमओ ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी गई।
अगली स्लाइड में देखें नोएडा बॉर्डर पर आज हुए हंगामे का पूरा घटनाक्रम....
विज्ञापन
2 of 9
हाथरस के लिए रवाना हुए राहुल गांधी
- फोटो : शुभम बंसल
नोएडा से चले राहुल व प्रियंका, हाथरस प्रशासन हुआ बेहद सतर्क
नोएडा से हाथरस जाने की अनुमति मिलने के बाद राहुल और प्रियंका डीएनडी से निकल चुके हैं। यह खबर मिलते ही हाथरस प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है। राहुल और प्रियंका के साथ मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल और पीएल पुनिया हैं।
विज्ञापन
3 of 9
घायल कांग्रेस कार्यकर्ता को पानी पिलाती प्रियंका गांधी
- फोटो : शुभम बंसल
डीएनडी फ्लाईओवर खाली न करने पर पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर बरसाई लाठी
डीएनडी खाली न करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं जिसके बाद राहुल और प्रियंका कार से निकलकर अपने कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। घायल कार्यकर्ताओं को पुलिस डीएनडी से ले गई।
4 of 9
राहुल-प्रियंका को मिली हाथरस जाने की अनुमति
- फोटो : शुभम बंसल
राहुल प्रियंका समेत पांच लोग जाएंगे हाथरस, मिली अनुमति
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कुल पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति मिल गई है। यह बात खुद राहुल गांधी ने अपनी कार की छत पर चढ़कर माइक से लोगों को बताया। अनुमति मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। राहुल ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रास्ता देने की अपील की जिससे वह हाथरस जल्द से जल्द पहुंचे। इन दोनों के साथ पीएल पुनिया के जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
5 of 9
डीएनडी पर लगा लंबा जाम
- फोटो : अभिषेक पांडेय
राहुल-प्रियंका पहुंचे डीएनडी टोल प्लाजा, लंबे जाम से हालात तनावपूर्ण
राहुल और प्रियंका गांधी के साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ता और सांसद डीएनडी टोल प्लाज पहुंच गए हैं। नोएडा पुलिस उन्हें यहां से आगे जाने नहीं दे रही जिसके चलते डीएनडी पर लंबा जाम लग गया है। यहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
विज्ञापन
6 of 9
हाथरस के लिए रवाना हुईं प्रियंका
- फोटो : amar ujala
प्रियंका गांधी खुद कार चलाकर हाथरस के लिए रवाना
प्रियंका गांधी अपनी कार खुद चलाकर हाथरस के लिए रवाना हुई हैं। उनके साथ ही राहुल गांधी भी मौजूद हैं। इन लोगों के डीएनडी के रास्ते हाथरस जाने के चलते फ्लाईओवर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
7 of 9
यूपी गेट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राहुल गांधी
- फोटो : अभिषेक पांडेय
यूपी गेट पर लगा जाम
राहुल और प्रियंका गांधी के हाथरस जाने की खबर के बाद यूपी गेट पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बैरिकेड लगा दी है। एक-एक वाहन की जांच की जा रही है। इस कारण दिल्ली से गाजियाबाद की ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
8 of 9
प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
प्रियंका गांधी बोलीं- इस बार नहीं जाने दिया तो दोबारा करेंगे प्रयास
दूसरी बार हाथरस के लिए रवाना हुईं प्रियंका गांधी ने कहा है कि अगर इस बार भी हमें जाने नहीं दिया गया तो हम अगली बार कोशिश करेंगे।