फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में कबड्डी मैच बना काल: खेलते समय पेट में चोट लगने से खिलाड़ी की मौत, जेएन मेडिकल में तोड़ा दम

Fri, 18 Sep 2026 12:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हाथरस के वीर नगर में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान 40 वर्षीय राजमिस्त्री बबलू को पेट में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें पहले हाथरस के निजी अस्पताल और फिर अलीगढ़ के जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कबड्डी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के जंक्शन थाना क्षेत्र के वीर नगर गांव में आयोजित कबड्डी मैच में हिस्सा ले रहे 40 वर्षीय राजमिस्त्री बबलू के पेट में खेल-खेल में चोट लग गई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। बृहस्पतिवार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


वीर नगर निवासी बबलू पुत्र पूरन सिंह पेशे से राजमिस्त्री थे। सोमवार को गांव में कबड्डी का एक टूर्नामेंट चल रहा था, जिसमें वे खेल रहे थे। इसी दौरान खेल के बीच में उनके पेट में गंभीर चोट आ गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें हाथरस के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बबलू ने दम तोड़ दिया।

अचानक हुए इस हादसे और मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें