फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिजली चोरी की जांच को पहुंची टीम के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

Fri, 20 Jan 2023 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बिजली विभाग की टीम राजस्व वसूली व विद्युत चोरी रोको अभियान के लिए हाथरस के गांव करील मुरसान गई थी। आरोप है कि चेकिंग के दौरान ग्रामीणों ने टीम का घेराव कर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की 
विज्ञापन
बिजली चोरी प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के गांव करील में बृहस्पतिवार की सुबह राजस्व वसूली व विद्युत चोरी रोको अभियान के तहत जांच करने पहुंची। बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। विद्युत कर्मियों का आरोप है कि ग्रामीणों ने टीम के साथ मारपीट की। इस मामले में विद्युत अधिकारियों ने मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


उपखंड अधिकारी (एसडीओ) गोपाल चतुर्वेदी का कहना है कि वह खुटीपुरी विद्युत उपकेंद्र के जेई मुकेश कुमार गौतम व संविदा कर्मी राजेंद्र सिंह, सोनवीर दीक्षित, बंटी सिंह, विनोद कुमार, मोहित कुमार, राजकुमार, देवेंद्र के साथ राजस्व वसूली व विद्युत चोरी रोको अभियान के लिए गांव करील मुरसान गए थे। आरोप है कि चेकिंग के दौरान मुकेश के घर के सामने योगेंद्र, पृथ्वी सिंह, करुआ, पवन, कलुआ, गुलेंद्र, अमित, होडल सिंह, जुगेंद्र, विजय, धर्मपाल, राजू व अन्य 20-25 अज्ञात लोगों ने एक साथ आकर विद्युत टीम का घेराव कर लिया और गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की है। आरोप है कि इन लोगों द्वारा सरकारी दस्तावेज को छिनाकर फाड़ दिया है। एसडीओ का कहना है कि ग्रामीणों ने कहा है कि अगर फिर से गांव में आए तो जान से मार दिए जाओगे। मारपीट में घायल कर्मचारियों का पुलिस के द्वारा डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। टीम के साथ मारपीट करने वाले 12 नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें