फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महंत व ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, मूर्तियां क्षतिग्रस्त करने का आरोप

Mon, 09 Jan 2023 05:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में मुरसान के मथुरा रोड स्थित खुटीपुरी मार्ग पर एक मंदिर में निर्माण कार्य कराने पर महंत और ग्रामीणों ने विराेध प्रदर्शन किया। आराेप लगाया कि कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में रखीं देवी-देवताओं की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। 
विज्ञापन
मुरसान के खुटीपुरी मार्ग पर मंदिर परिसर में विरोध प्रदर्शन करते मंदिर के महंत व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान के मथुरा रोड स्थित खुटीपुरी मार्ग के निकट एक मंदिर प्रांगण में निर्माण कार्य कराने का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन लोगों ने मंदिर परिसर में रखीं देवी-देवताओं की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पुलिस से शिकायत करने बाद भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि कोतवाली के एक दरोगा भी इन लोगों से मिले हुए हैं। वह ग्रामीणों पर बेवजह दबाव बनाते रहते हैं। इस वजह से आरोपियों का हौसला बुलंद है।

महंत भारद्वाज मुनि का कहना है कि उन्हें इस मंदिर पर सेवा करते हुए करीब 15 वर्ष हो गए। उनसे पहले भी इस मंदिर पर महंत बाबा सतनाम दास थे। बाबा सतनाम दास ने भी करीब 50 वर्ष तक इस मंदिर पर सेवा की थी, लेकिन इस मंदिर की जमीन पर कुछ दबंग किस्म के लोगों की नजर पड़ गई। वह आए-दिन जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें