फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मुरसान में संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मथुरा रोड पर कंचना फाटक निकट सब्जी मंडी के सामने शुक्रवार-शनिवार की रात को करीब साढे़ तीन बजे एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने के बाद शनिवार को दिनभर लोग उसकी पहचान करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

शव पर चोटों के निशान हैं। पुलिस उसे वाहनों से कुचला बता रही है। शनिवार की रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मुरसान कोतवाली प्रभारी दशरथ सिंह कहना है कि रात को एक करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क पर मिला है। उसे पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया है। उसकी शिनाख्त कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें