हाथरस कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव रघनिया में गृह क्लेश के चलते एक दंपत्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली l मंगलवार को अरविंद पुत्र कालीचरण की अपनी पत्नी प्रीति से कहासुनी हो गई थी इसी के चलते दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था l
विज्ञापन
मंगलवार को इन दोनों को उपचार के लिए हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया था l वहां से गंभीर हालत में इन्हें अलीगढ़ भेज दिया गया था l अलीगढ़ में रात्रि में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई l पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है l