फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: सीबीआई की टीम ने घटनास्थल से लिए मिट्टी के नमूने, कई लोगों से की पूछताछ

Mon, 26 Oct 2020 02:37 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे सीबीआई के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की तहकीकात जारी है। सीबीआई फिर घटनास्थल पर गई और वहां से मिट्टी के नमूने अपने कब्जे में लिए। टीम ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की। सीबीआई की टीम हालांकि गांव तो नहीं गई, लेकिन घटनास्थल पर गई। 

विज्ञापन


टीम ने फिर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। वहां से मिट्टी के कुछ नमूने भी लिए। हालांकि यह भी चर्चा थी कि टीम गांव भी आएगी, लेकिन टीम वहां से ही वापस आ गई। टीम की पूछताछ भी जारी है। 

टीम ने सोमवार को चंदपा थाने में कुछ रिकॉर्ड देखे और इस दौरान चंदपा के तीन लोगों से भी पूछताछ की। टीम की यह पूछताछ काफी देर तक चली। अपनी कार्रवाई से सीबीआई की टीम ने मीडिया को दूर रखा।
विज्ञापन


वहीं इससे पहले रविवार को गांव से मृतका के दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए अपने साथ शिविर कार्यालय पर ले गई थी। इसके अलावा चारों आरोपियों के पिता को सीबीआई अपने साथ गांव से लेकर गई थी। 

विज्ञापन

टीम दोपहर करीब साढ़े 11 बजे मृतका के दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए अपने साथ शिविर कार्यालय ले गई। वहीं टीम कुछ देर बाद फिर से गांव पहुंची और चारों आरोपियों के पिता को अपने साथ गाड़ी से शिविर कार्यालय में पूछताछ के लिए ले आई। शाम पांच बजे तक मृतका के भाइयों से पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें