हाथरस की बिटिया के प्रकरण को लेकर सीबीआई की छानबीन और पूछताछ जारी है। मंगलवार को फिर सीबीआई की टीम बिटिया के गांव पहुंची। टीम ने करीब आधा घंटे तक घटनास्थल का निरीक्षण किया। खुद को चश्मदीद बताने वाले छोटू को मौके पर बुला लिया। इसके बाद टीम फिर बिटिया के घर पहुंची। यहां परिजनों से करीब सवा घंटे तक पूछताछ की।
टीम ने बिटिया के घर को भी खंगाला। बिटिया के प्रकरण की जांच सीबीआई तेजी से कर रही है। टीम मंगलवार की दोपहर को फिर करीब साढ़े 12 बजे बिटिया के गांव पहुंची। टीम ने सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने खुद को घटना का चश्मदीद बताने वाले छोटू को भी मौके पर बुला लिया।
उसने खुद को घटना का चश्मदीद बताया था। सीबीआई की टीम पहले भी उससे दो बार पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई की टीम ने उसे घटना स्थल पर बुलाकर जांच पड़ताल की। इसके बाद सीबीआई की टीम फिर बिटिया के घर पहुंची।
वहां सीबीआई की टीम ने करीब सवा घंटे तक बिटिया के परिजनों से एक साथ व अलग-अलग पूछताछ की। सीबीआई ने इस दौरान बिटिया के घर में भी छानबीन की। आरोपियों के घरों और घटना स्थल का भी अवलोकन किया।