डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रपौत्र राजरतन आंबेडकर
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद से मृतका युवती के घर में लोगों का आना जाना लगा हुआ है। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। युवती के परिजनों को सांत्वना देने और उनसे मुलाकात करने के लिए तमाम विपक्षी दलों के नेता राजनेता आ रहे हैं।
वहीं मीडिया भी लगातार उन्हें घेर रही है। इसी बीच सोमवार को परिजनों से मुलाकात करने के लिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रपौत्र राजरतन आंबेडकर गांव पहुंचे।
वहीं उनके बाद आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल भी मृतका के घर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में राखी विडलान आप विधायक दिल्ली, राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली सामाजिक न्याय मंत्री, संजय सिंह राज्य सभा सांसद, हरपाल सिंह चीना एलओपी लीडर पंजाब मौजूद रहे।
बता दें कि लगातार मीडिया व सियासी जमावाड़े में घिरे मृतका के मां-बाप की तबियत रविवार को अचानक बिगड़ गई थी। यह बात तब सामने आई जब एसआईटी पिता से बात करने के लिए पहुंची थी।
इसके बाद आनन-फानन में एसआईटी अधिकारियों के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य टीमों ने परिवार के एक-एक सदस्य के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें फिलहाल आराम की सलाह दी है।