फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हाथरस एकेडमी की जूनियर टीम ने जीता पहले दिन का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार से हाथरस एकेडमी व लक्ष्य एकेडमी की जूनियर टीमों के मध्य तीन क्रिकेट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इसमें हाथरस एकेडमी की जूनियर टीम ने लक्ष्य एकेडमी की टीम को पराजित कर दिया।
विज्ञापन

हाथरस एकेडमी जूनियर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 25 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 202 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसमें हर्षबर्धन ने 78 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 100 रन की पारी खेली। युग शर्मा ने भी चार चौकों की मदद से 52 रनों का योगदान टीम के लिए दिया।

लक्ष्य एकेडमी की ओर से खेल की शुरुआत होने के साथ ही विकेट निरंतर अंतराल पर गिरते रहे। पूरी टीम 17 ओवर में सिर्फ 71 रन बनाकर आल आउट हो गई। जतिन ने 15 तथा देव कुमार ने 11 रनों का योगदान दिया। आशीष ने तीन व कुषाग्र ने दो विकेट लिए। शतकवीर हर्षबर्घन को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। मैच की अंपायरिंग राहुल कुमार व सौरव चंद्रा ने की। सोमवार को सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। मैच के दौरान शेखर कश्यप, गोपाल पौनियां, सिद्धार्थ शर्मा, तेजस, मोहित चौधरी, अश्वनी कुशवाह, गगनदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें