फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खासी जद्दोजहद के बाद हार्डवेयर फैक्टरी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को सासनीगेट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कल्याणपुरम कॉलोनी में रिहाइशी मकान में वर्षों से चल रही हार्डवेयर फैक्टरी सील कर दी। कार्रवाई के दौरान टीम को फैक्टरी स्वामी और उनके परिजनों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। राजनीतिक ही नहीं प्रशासनिक रसूख तक दिखाया गया। परंतु टीम ने एक न सुनी और अतिरिक्त पुलिस बल दिखाकर सीलिंग कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

थाना सासनीगेट क्षेत्र की कल्यानपुरम कॉलोनी में लंबे समय से एक हार्डवेयर फैक्टरी अवैध रूप से चल रही थी। संचालक अभिनव चौधरी पुत्र अशोक चौधरी नीचे की मंजिल को अपने रहने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे और ऊपर की मंजिल में फैक्टरी संचालित कर रखी थी। रिहाइशी इलाके में संचालित इस फैक्टरी का आसपास के लोग लंबे समय विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि फैक्टरी के प्रदूषण से कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है। इस मामले में पहले फैक्टरी संचालक को एडीए ने नोटिस जारी किया उसके बाद सीलिंग के आदेश हो गए, लेकिन फैक्टरी संचालक के रसूख के चलते सीलिंग की कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार को नए वीसी प्रेम रंजन सिंह के आदेश पर अधिकरण की टीम कार्रवाई के लिए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची तो उन्हें संचालक और उनके परिजनों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।
राजनीतिक रसूख दिखाया गया तो बड़े-बड़े प्रशासनिक अफसरों से पहचान का भी रुआब दिखाने की कोशिश हुई। परिवार की महिलाएं भी विरोध में शामिल हो गईं। बाद में अतिरिक्त फोर्स बुलाकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम में एई महाराज सिंह, जेई मनोज शर्मा, जेई आरके गुप्ता, जेई गंगेश सिंह व सासनीगेट पुलिस बल मौजूद रहा। एडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। फिर चाहे कोई कितने भी रसूख वाला क्यों न हो। कार्रवाई अवश्य होगी।
विज्ञापन

पूर्व में बिना कार्रवाई के लौटी थी टीम
अलीगढ़। कल्याणपुरम कॉलोनी में संचालित हार्डवेयर फैक्टरी के खिलाफ सीलिंग के आदेश लंबे समय पूर्व हुए थे। कुछ माह पूर्व प्राधिकरण टीम कार्रवाई के लिए गई भी थी, लेकिन फैक्टरी स्वामी के रसूख और विरोध के चलते उन्हें बगैर कार्रवाई के लौटना पड़ा। बृहस्पतिवार को हुई कार्रवाई में इसे ध्यान में रखते हुए एई व क्षेत्रीय जेई के साथ 2 अतिरिक्त जेई आरके गुप्ता व गंगेश सिंह को भी साथ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें