हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Samvad
उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर की 50वी अंतर परियोजना / डिस्कॉम हॉकी प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना कासिमपुर स्थित एचटीपीएस स्पोर्ट्स ग्राउंड पर शुरू हुई। पहला सेमीफाइनल मैच (हरदुआगंज-जवाहरपुर) और (पश्चिमांचल मेरठ) की टीम के बीच खेला गया। इसमें हरदुआगंज की टीम 4-0 से विजय रही। पड़ोसी जनपद एटा के जवाहरपुर में बने पावर हाउस को जवाहरपुर पावर हाउस के नाम से जाना जाता है।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक हरदुआगंज तापीय परियोजना इंजीनियर अतुल कुमार ने किया। उद्घाटन मैच ओबरा और अनपरा की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें अनपरा की टीम 5-0 से विजय हुई। प्रतियोगिता में (हरदुआगंज-जवाहरपुर), अनपरा, ओबरा, (मध्यांचल लखनऊ) व (पश्चिमांचल मेरठ) की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
इस मौके पर अंशु सक्सेना, इंजीनियर एसके वर्मा, इंजीनियर अनीश कपूर, लखनऊ टीम से आए पूर्व ओलंपियन खिलाड़ी दानिश मुर्तजा, पर्यवेक्षक देवाशीष, क्रीड़ा सचिव इंजीनियर पंकज त्यागी, क्रीड़ा प्रभारी कल्याण सिह, इंजीनियर सुखविंदर सिंह, इंजीनियर सत्यम यादव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। संचालन उमेश श्रीवास्तव ने किया।