फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: खेरेश्वर चौराहे पर स्कूल के पास मिली महिला की लाश, नहीं हुई शिनाख्त, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Thu, 27 Feb 2025 03:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला ने काली रंग की पजामी, मटमैली  रंग की कुर्ती और जर्सी, एक पीले रंग का दुपट्टा, हाथ में कड़ा व कमर में काला धागा पहने हुए है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद जांच करते पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना रोरावर अंतर्गत खेरेश्वर चौराहे के पास 27 फरवरी को दोपहर एक बजे के करीब न्यू सन साईन पब्लिक स्कूल के गेट पर लगी फुलवारियों में एक 35 से 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने सनसनी फैल गई। शव मिलने पर वहां भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशकंर गुप्ता मय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई पहचान न हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोरावर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे स्थित न्यू सन साईन पब्लिक स्कूल नादा वाजिदपुर के गेट पर लगी फुलवारियों में राहगीरों को 35 से 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। राहगीरों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास क्षेत्र से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर रोरावर थाना और पीआरबी 743 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। महिला ने काली रंग की पजामी ,मटमैली रंग की कुर्ती और जर्सी ,एक पीले रंग का दुपट्टा, हाथ में कड़ा व कमर में काला धागा पहने हुए है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें