हमजाह क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मैच में हमजाह क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने हमजाह क्रिकेट एकेडमी ब्लैक ने 41 रन से हराया। हमजाह क्रिकेट एकेडमी ब्लू के कप्तान अलिश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 20 ओवर में 171 रन बनाए। हमजाह ने 97 रन, इब्राहीम आलम ने 50 रन की पारी खेली।
हमजाह क्रिकेट एकेडमी ब्लैक की तरफ से सुहैल खान ने चार व संजय ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी हमजाह क्रिकेट एकेडमी ब्लैक 130 रन पर सिमट गई। फरहान ने 52 रन व अर्नव ने 12 रन की पारी खेली। हमजाह क्रिकेट एकेडमी ब्लू की तरफ से आयुष ने चार और अलिश ने दो विकेट चटकाए। हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने 41 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच हमजाह को दिया गया। इस अवसर पर प्रतीक, हैदर, उजैफ, शाद, आरिश, मानद कोच रईस अहमद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो