फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने 12 रनों से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमजाह क्रिकेट एकेडमी के क्रिकेट मैदान राठगांव में खेले जा रही सीरीज में हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने रिजवान क्रिकेट एकेडमी को 12 रन से हराया। सीरीज के दूसरे मैच में हमजाह क्रिकेट एकेडमी के कप्तान हनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। एकेडमी के 20 ओवर में चार विकेट पर 200 रन बनाए।
विज्ञापन

अलीश ने 88 रन, हमजाह ने 45 रन व हुमैरा रईस ने 17 रन की पारी खेली। रिजवान क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अशरफ ने दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी रिजवान क्रिकेट एकेडमी की टीम 188 रन पर सिमट गई। शरीक ने 56 रन व आसिफ ने 39 रन व फैजान ने 26 रन की पारी खेली। हमजाह क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज हनी व अलीश ने दो-दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच अलीश को दिया गया। इस अवसर पर हारिस, उजैफ, तलहा, अरहम, शाद बेग, अरनव वार्ष्णेय, रिजवान, हैदर, मानद कोच रईस अहमद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें