फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
हमजाह क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मैच में हमजाह क्रिकेट एकेडमी ब्लू व हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

हमजाह क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने 30 ओवर में 236 रन बनाए। मोहम्मद अमीर हमजाह ने नाबाद 102 रन की पारी खेली। फहीम फारूक ने 51 रन, अरविंद ने 20 रन व रिजवान ने 16 रन बनाए। हमजाह क्रिकेट एकेडमी ब्लैक के संजय ने दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी ब्लैक की टीम 202 रन पर सिमट गई। वह 34 रन से मैच हार गई। हुमैरा रईस ने 53 रन की पारी खेली। शाद बेग ने 51 रन बनाए। ब्लू के गेंदबाज अमीर व अलीश ने चार-चार विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच अमीर को दिया गया।
विज्ञापन

हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाए। हमजाह ने 54 रन, फहीम नेे 42 रन व अलीश ने 24 रन की पारी खेली। रिजवान क्रिकेट एकेडमी के शोएब, अशरफ ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में उतरी रिजवान क्रिकेट एकेडमी ने 163 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। रिजवान ने 43 रन, शरीक ने 30 रन व फैजान ने 28 रन की पारी खेली। हमजाह क्रिकेट एकेडमी के हनी चौधरी ने दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच हुजैफा तौफीक को दिया गया। इस अवसर पर हैदर, उजैफ, रूहान, देव, रईस अहमद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें