प्रेमपाल सिंह हलवाई का काम करते थे। वह शराब पीने का आदी था। किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसको लेकर प्रेमपाल ने रात में कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी।
अलीगढ़ में गांधी पार्क थाना क्षेत्र के कर्पूरी नगर में एक युवक ने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
कर्पूरी नगर निवासी 42 वर्षीय प्रेमपाल सिंह हलवाई का काम करते थे। पुलिस के अनुसार प्रेमपाल शराब पीने का आदी था। किसी बात को लेकर 23 अक्तूबर को प्रेमपाल का उसकी पत्नी नीलम से विवाद हो गया। इसको लेकर प्रेमपाल ने रात में कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि युवक ने घरेलू कलह की वजह से आत्महत्या की है।