फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा : किराया बढ़ता रहा, घटते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
इकराम वारिस
विज्ञापन

हर साल हज यात्रा का किराया बढ़ता गया, जबकि हज यात्रियों की तादाद में हर साल कमी आती रही। पिछले चार साल में सवा लाख रुपये से ज्यादा का किराये में इजाफा हुआ है।
खुद्दाम-ए-हज समिति के राष्ट्रीय सचिव व हज ट्रेनर अब्दुल समद ने बताया कि वर्ष 2020 में अलीगढ़ से हज के लिए 572 लोगों का चयन हुआ था। भारत से चुने गए सभी हज यात्रियों का चयन कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते निरस्त कर दिया गया था। वर्ष 2021 हज के लिए लगभग 202 हज यात्रियों ने हज के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनका चयन होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरिफ खान, मुस्तकीम, शबाना, शब्बन मियां का कहना है कि ऑनलाइन हज फॉर्म-2021 के लिए आवेदन किया है। यात्रा का किराया ज्यादा जरूर है, लेकिन यह फर्ज अल्लाहतआला के करम से हर हाल में अदा करेंगे। पहले ग्रीन व अजीजिया श्रेणी में लोग हज करते जाते थे। मगर, कोविड-19 महामारी की वजह से सऊदी अरब ने ग्रीन श्रेणी खत्म कर दी है।
अलीगढ़ से चयनित हज यात्री
वर्ष संख्या
2018 637
2019 519
2020 515 (कोरोना काल में नहीं जा पाए थे हज यात्री)
2021 202 (आवेदन कर रखा है)
अजीजिया श्रेणी (दिल्ली से उड़ान)
वर्ष खर्च
2018 2,17, 800 रुपये
2019 2,41, 600 रुपये
2021 3,44,809 रुपये
नोट : 2020 में कोरोना के चलते किराए का आकलन नहीं हो पाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें