फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला मसानी और प्रेमनगर में कीचड़ से परेशानी

विज्ञापन
नगला मसानी प्रेम नगर में कीचड़ हटाते स्थानीय निवासी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगला मसानी और प्रेमनगर में सड़क पर कीचड़ एवं जलभराव से लोग बेहद परेशान हैं। बदबू एवं गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

थाना बन्नादेवी क्षेत्र के नगला मसानी एवं प्रेमनगर में करीब एक पखवाड़े पहले सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी। नाले का पानी एवं कीचड़ ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ गई है। आए दिन लोग सड़क पर फिसल कर गिर रहे हैं। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
हजीरा रोड पर सफाई के नाम पर खानापूर्ति
वार्ड नंबर 22 में हजीरा रोड पर पिछले 10 महीने से लोग जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। लोग पार्षद, स्थानीय विधायक एवं नगर निगम के साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार शिकायत कर चुके हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद तीन रोज पहले निगम कर्मचारी नाली की सफाई कर चले आए। चंद घंटे में पहले वाली स्थिति उत्पन्न हो गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार ने बताया कि नगला मसानी एवं प्रेमनगर में पुलिया बन रही है। निर्माण कार्य चलने के कारण कुछ समस्याएं आ रही हैं। जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा। हजीरा रोड पर जलभराव का पानी निकालने के लिए पंप का इंतजाम कर दिया गया है। बिजली आने पर ही पंप चल रहा है। मशीन लगाकर मुख्य नाले की सफाई जल्द कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रनगर में फिर जलभराव
अलीगढ़। महेंद्रनगर में जलभराव की समस्या बरकरार है। बृहस्पतिवार को पंप कुछ समय के लिए बंद हुई तो सड़क पर जलभराव हो गया। शिकायत के बाद फिर पंप चलाई गई। आगरा रोड स्थित मुख्य नाले की सफाई चल रही है। सफाई के बाद स्थिति सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें