जीत के बाद जश्न मनाते खिलाड़ी। स्रोत : स्वयं
एएमयू में जिमखाना क्लब की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिमखाना क्लब ने वॉलीबॉल ए को 2-1 से हरा दिया। लाइब्रेरियन प्रो. निशात फातिमा और यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. युसूफउज्मा खान ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए।
इस अवसर पर जिमखाना क्लब की अध्यक्ष प्रो. इफ्फत असगर, प्रशिक्षक खुसरो मारूफ, इमरान शिवली, नावेद, रियाज, मोहम्मद रिजवान आदि मौजूद रहे। निर्णायक वॉलीबॉल प्रशिक्षक सरदार हुसैन रहे। संचालन मजहर उल कमर ने किया। ब्यूरो