फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की व्यापारी राजनीति के पुरोधा ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 1974 से व्यापारी राजनीति शुरू करने वाले पुरोधा ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय का बृहस्पतिवार शाम को निधन हो गया। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। व्यापारियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। बृहस्पतिवार शाम को उनके शव का अंतिम संस्कार चंदनिया स्थित श्मशान स्थल में किया गया।
विज्ञापन

ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय ने व्यापारी राजनीति का सफर 1974 में शुरू किया थी। शुरुआत में उन्होंने सेल टैक्स को लेकर व्यापारियों को जागरूक किया। बाद में सेल टैक्स खत्म कराकर व्यापार कर लगवाने में विशेष भूमिका निभाई। साथ ही व्यापारियों के हित में कई भूख हड़ताल की। 1982 में 15 दिन तक भूख हड़ताल की थी। एडीएम रहे हरदेव सिंह के लाठीचार्ज के विरोध में तीन दिन तक अलीगढ़ का बाजार बंद करवा दिया था।
हरदेव सिंह से सीधे टक्कर लेते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया। अंत में एडीएम हरदेव सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर माफी मांगी और धरना बंद कराया था। 1982 से उनके साथ जुड़े मास्टर ओम प्रकाश रेडियो ने बताया कि अधिकारी भी इनके नाम पर सीट छोड़ देते थे। बताया गया कि चार दिन पहले बाथरूम में फिसल गए थे। रीढ़ की हड्डी और कोल्हू की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन

सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इनके तीन बेटे लोकेश वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय व सर्वेश वार्ष्णेय के अलावा मनोज वार्ष्णेय दत्तक पुत्र हैं। चारों को वह एक समान मानते थे। इसी का नतीजा है कि चारों बेटों ने अंतिम समय पर उनकी दिन रात सेवा की। दो दिन से ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय ने खाना पानी बंद कर दिया था। बृहस्पतिवार शाम करीब 6.55 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार चंदनिया स्थित श्मशान स्थल में किया गया।
निधन पर इन्होंने जताया शोक
- अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने वर्चुअल बैठक आयोजित कर ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसमें अनिल सेंचुरी, अन्नू बीड़ी, हरिकिशन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल वूल, संजीव रतन अग्रवाल आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
- सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगई ने सभी सदस्यों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।
- उप्र ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने कहा कि व्यापारी समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति है।
- मानव महाजन एडवोकेट ने कहा कि अलीगढ़ व्यापारी राजनीति के भीष्म पितामह का दर्जा रखने वाले ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय के निधन से रिक्त हुए स्थान की भरपाई संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें