फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिना दस्तावेज चल रहे ज्ञान श्री हॉस्पिटल को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित ज्ञान श्री हाॅस्पिटल बिना दस्तावेजों व बिना डिग्री के संचालित हो रहा था, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को इस अस्पताल को सील कर दिया। इसके संचालक के खिलाफ गभाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




तहसीलदार गभाना कृष्णगोपाल मिश्रा और डिप्टी सीएमओ डाॅ.अमित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि अस्पताल बिना किसी पंजीकरण, फर्जी डिग्री के आधार पर संचालित किया जा रहा था।



बता दें कि मो. साजिद निवासी 503, गली नंबर 24 तुगलकाबाद दिल्ली ने अस्पताल का संचालन फर्जी डिग्री से होने की शिकायत की थी। पूर्व में थाना बन्नादेवी और चंडाैस में इस अस्पताल के संचालक डाॅ. सुकुमार और डाॅ. अनीता यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। सीओ गभाना धनंजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें