तालागनरी क्षेत्र के गांव किढ़ारा में मंगलवार रात खेत में गया युवक गोली लगने से घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामला प्रेम प्रसंग का मान रही है।
बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव दुबरऊ निवासी अभय उर्फ पुष्पेंद्र पुत्र अरनपाल सिंह की गांव किढ़ारा में ननिहाल है, अभय पिछले कई माह से हरदुआगंज में किराये के मकान में रहता है। पीड़ित युवक ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे वह गांव किढ़ारा के पास बंबा पुल के निकट से गैस गोदाम की ओर जाने वाले रास्ते पर शौच करने के बाद बाइक से चला था।
इसी दौरान पीछे से किसी उसपर फायर झोंक दिया। गोली उसके पेट को छूकर निकल गई। सूचना पाकर सीओ अतरौली मौके पर पहुंच गए। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घायल युवक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग का मामला बताया गाय है। घटना संदिग्ध है, सभी पहलुओं पर जांच करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।