फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Purnima: चेतन आश्रम में गुरु पूर्णिमा उत्सव 29 जुलाई को, उमड़ेगा आस्था का सैलाब, होगी महा आरती

Sat, 25 Jul 2026 09:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गुरु पूर्णिमा उत्सव पर कई जिलों से भक्त आश्रम पर आते हैं। नए भक्तों को गुरु दीक्षा दी जाएगी। बच्चों को दीक्षा की अलग से व्यवस्था की गई है। जिससे उनके अंदर भारतीय संस्कृति और संस्कार बना रहे। 
विज्ञापन
साध्वी पुनीता चेतन - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के रावणटीला स्थित चेतन आश्रम में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जायेगा। गुरु चेतनानंद सरस्वती की समाधि स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे, वहीं भक्त आश्रम की संचालिका साध्वी पुनीता चेतन के दर्शन कर उनसे भी आशीर्वाद लेंगे। 

विज्ञापन


आश्रम पर गुरु पूर्णिमा उत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आश्रम की संचालिका साध्वी पुनीता चेतन ने बताया कि गुरु पूर्णिमा उत्सव पर कई जिलों से भक्त आश्रम पर आते हैं। नए भक्तों को गुरु दीक्षा दी जाएगी। बच्चों को दीक्षा की अलग से व्यवस्था की गई है। जिससे उनके अंदर भारतीय संस्कृति और संस्कार बना रहे। 

ये होंगे कार्यक्रम
29 जुलाई को सुबह आठ बजे परिक्रमा शुरू हो जाएगी। गुरु का पूजन प्रारंभ हो जायेगा। साध्वी पुनीता चेतन का पूजन होगा और वह आरती करेंगी। महिलाएं गुरु पूजन में भजन कीर्तन करेंगी। दोपहर दो बजे साध्वी पुनीता चेतन का सत्संग होगा। इसके बाद प्रसादी होगी। शाम को महा आरती होगी। 
विज्ञापन


गुरु का पूजन जीवन में बहुत जरूरी: साध्वी पुनीता चेतन
साध्वी पुनीता चेतन ने कहा कि गुरु का पूजन जीवन में बहुत जरूरी है। प्रत्येक सनातनी के जीवन में गुरु का होना आवश्यक है। क्योंकि गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उन्होंने गुरु पूर्णिमा उत्सव पर भक्तों से समय से पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें